Homeउत्तर प्रदेशPrayagraj Bomb Blast: प्रयागराज में चुनाव के समय पोलिंग बूथ के पास...

Prayagraj Bomb Blast: प्रयागराज में चुनाव के समय पोलिंग बूथ के पास बम विस्फोट, एक मौत, कई घायल

Prayagraj Bomb Blast: Bomb blast near polling booth during election in Prayagraj, one dead, many injured

Date:

Prayagraj Bomb Blast, प्रयागराज. यूपी विधानसभा चुनाव (UP ELECTION 2022) के चल रहे मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ के पास बम फटने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी, और इस दुखद घटना (Prayagraj Bomb Blast) में एक व्यक्ति की मौत के साथ कई लोग घायल हो गए है.

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के एक पोलिंग बूथ से सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर एक बम विस्‍फोट हुआ जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में अभी तक दो लोग घायल हए हैं. इसमें एक व्‍यक्ति की मौत हुई तो एक घायल हुआ है.

हालाँकि इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस और आला अधिकारी समेत काफी फोर्स मौके पर पहुंची इसकी मामले की पुष्टि एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने की है, यह पूरा मामला प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र का है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस एक युवक साइकिल से बम लेकर जा रहा था, इस बीच साइकिल से संतुलन खोने की वजह से साइकल सवार साइकल समेत गिरने से बम फट गया. इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई तो एक अन्‍य घायल हुआ है.

Prayagraj Bomb Blast: जानें क्‍या है पूरा मामला

प्रशासनिक अधिकारियो से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार रामगढ़ कोरांव गाँव निवासी संजय और अर्जुन अपनी एक साइकल से जा रहे थे, इस बीच पोलिंग बूथ के पास साइकिल अनियंत्रित हुई और चलती साइकल से दोनों लोग गिर गए, साइकल समेत गिरने से विस्फोट हो गया.

साइकल में एक थैला टेंगा हुआ था जिसमे विस्फोटक रखा हुआ था , और इस घटना में साइकल चालाक अर्जुन पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गयी है. जबकि उसका साथी संजय जो साइकल में बैठा हुआ था वो घायल है. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके अलावा पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसका चुनाव से कोई कनेक्शन तो नहीं है. “एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश के मुताबिक,”

Web Title: Prayagraj Bomb Blast: Bomb blast near polling booth during election in Prayagraj, one dead, many injured

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related