Homeउत्तर प्रदेशMunicipal Corporation Raid in Kanpur: "कानपुर में  नगर निगम का छापा" गोदाम...

Municipal Corporation Raid in Kanpur: “कानपुर में  नगर निगम का छापा” गोदाम से पांच क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद

Municipal corporation raid in Kanpur: Five quintals of banned plastic recovered from warehouse

Date:

कानपुर । प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगने के बाद से ही कानपुर नगर निगम का प्रवर्तन दल अभियान चला रहा है।

इसी क्रम में प्रवर्तन दल ने शुक्रवार दोपहर केशवपुरम मोहल्ले के एक गोदाम में छापा मारकर लगभग पांच कुन्तल प्रतिबंधि प्लास्टिक डिस्पोजल बरामद किया। मौके से गोदाम मालिक फरार हो गया।

नगर निगम प्रवर्तन दल के अधिकारी आलोक नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जार है।

अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर केशवपुरम में स्थित एक गोदाम में पुरी टीम के साथ परवर्तन दल ने छापा मारा। जहां से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी, प्लास्टिक गिलास, चम्मच, कांटा, कटोरी, थर्माकोल प्लट की सप्लाई की जा रही थी। टीम के पहुंचने से पहले ही गोदाम मालिक मनोज केसरवानी फरार हो गया।

छापे के दौरान प्रवर्तन दल ने गोदाम से लगभग पांच कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल बरामद किया गया है। मौके पर मौजूद कर्मचारी को चेतावनी देते हुए प्रवर्तनदल के अधिकारी आलोक नारायण ने पचास हजार का जुर्माना लगाया और चेतावनी दी है कि यदि सिंगल यूज प्लास्टिक की सप्लाई नहीं बन्द की जाएगी तो गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related