HomeबॉलीवुडRanveer Singh Nude Photoshoot: न्यूड फोटोशूट करा के ट्रोलर्स के निशाने पर आये...

Ranveer Singh Nude Photoshoot: न्यूड फोटोशूट करा के ट्रोलर्स के निशाने पर आये रणवीर सिंह

Ranveer Singh Nude Photoshoot: Ranveer Singh came under target of trollers by doing nude photoshoot

Date:

अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेन्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है , जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़ों के कारपेट पर लेटे नजर आ रहे हैं। तो किसी तस्वीर में वह दोनों पैर मोडकर बैठे हैं और स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर का यह फोटोशूट काफी बोल्ड है।

वहीं इस फोटोशूट की तस्वीरों के सामने आते ही रणवीर सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, बस कर भाई। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, लोग इस समय रणवीर से यही सवाल कर रहे हैं, ‘भाई क्या कर रहा है तू…’

सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर कई तरह के मीम्स भी बन रहे हैं। तो वहीं कुछ उनकी तुलना मिलिंद सोमन से कर रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब रणवीर ट्रोलर्स के निशाने पर आए हैं।

रणवीर के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय करते नजर आयेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related