Homeउत्तर प्रदेशKannauj Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारातियों से भरी बस ट्रक से...

Kannauj Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

Kannauj Bus Accident: A bus full of processions collides with a truck on Agra-Lucknow Expressway, three killed

Date:

कन्नौज: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से फैजाबाद बारातियों को लेकर जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दूल्हा के पिता और भाई समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Kannauj Bus Accident

दिल्ली के मौजपुर निवासी देवेंद्र की बारात फैजाबाद जा रही थी। शनिवार की भोर जैसे ही बारातियों से भरी बस तालग्राम थाना क्षेत्र के मछैया गांव के पास पहुंची। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई। जिससे आगे चल रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दूल्हे के पिता रामछेल पुत्र हुकुम चंद्र, भाई रवि समेत गाजियाबाद के लोनी निवासी विजेंद्र पुत्र पूरन संजीव कुमार, सुनील कुमार, राकेश, कुन्नी ठाकुर, विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने रामछेल, रवि व विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। बाद में पुलिस ने तीनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही चीख पुकार मच गई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related