Homeटेक्नोलॉजीदमदार Electric Scooter: एक पकड़ में चलाओ 119 km, जबरदस्त EV Scooter...

दमदार Electric Scooter: एक पकड़ में चलाओ 119 km, जबरदस्त EV Scooter हुआ भारत में लांच, कीमत भी हैं कम

Powerful Electric Scooter: Drive 119 km in one grip, awesome EV Scooter launched in India, prices are also low

Date:

Kinetic Green ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर Zing HSS(High Speed Scooter) भारत में लॉन्च किया है. Kinetic Zing HSS की खासियतों में से एक खासियत टाॅप नंबर पर आती है और वह है इसकी लाॅन्ग रेंज. कंपनी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर दौड़ सकता है.

Kinetic Green का यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में Ola Electric, Ather Energy, Pure EV, TVS, Okinawa सहित कई अन्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से टक्कर लेगा.

जानिए Kinetic Green ई-स्कूटर के फीचर्स:

Kinetic Zing HSS के फीचर्स की बात कर रहे हैं तो यह लैक्ट्रिक्स स्कूटर 3.4 kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है.

इसी के बदौलत यह स्कूटर फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम होता है. कंपनी के दावे के अनुसार इस बैटरी को 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. आपको बता दें कि या एक रिमूवेबल पैक है जिसे स्कूटर से निकालकर घर में चार्ज किया जा सकता है.

इस स्कूटर के इलेक्ट्रिक मोटर की बात करें तो इसमें 1.2 KW क्षमता के इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसके बदौलत यह स्कूटर 49 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचता है. 

Kinetic Green के सीईओ सुलैज्जा मोटवानी के मुताबिक कंपनी के पास हाई स्पीड स्कूटरों के साथ अपने लाइनअप का विस्तार करने की एक आक्रामक योजना है. इसके साथ ही सुलैज्जा मोटवानी ने यह भी पुष्टि की कि यह e-Luna इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल रिलीज होने वाला है.

भारत में रहेगी इतनी कीमत:

Kinetic Zing HSS की भारत में कीमत 85,000 रुपये है, जो एक्स-शोरूम कीमत है, लेकिन इसमें FAME-II सब्सिडी शामिल है. भारत में यह Kinetic Zing HSS E-Scooter 300 एक्सक्लूसिव डीलरशिप में खरीद के लिए उपलब्ध होगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related