Homeटेक्नोलॉजीMi India एक्साइटिंग ऑफर्स देकर अपने सात साल को कर रहा है...

Mi India एक्साइटिंग ऑफर्स देकर अपने सात साल को कर रहा है सेलिब्रेट, जाने क्या है खास

Date:

डेस्क।स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भारत में Mi एनिवर्सरी सेल का आयोजन करने जा रही है। इसकी शुरुआत आज से यानी १२ जुलाई से होगी और ये सेल १६ जुलाई तक जारी रहेगी। दरअसल कंपनी इस सेल का आयोजन अपनी ७ वीं सालगिरह के मौके पर करने जा रही है।

इस सेल की घोषणा कंपनी ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर एक पोस्ट जारी कर भारतीय ग्राहकों इसकी सूचना दी। Mi India के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लिखा गया की ‘Mi फैन्स हम इस बार 7 साल के होने जा रहे और हम इस खास मौके को स्टाइल से सेलिब्रेट करने को तैयार हैं’ कंपनी ने ट्वीट में आगे लिखा कि एक्साइटिंग ऑफर्स का फायदा उठाने और एक्स्ट्राऑर्डिनरी प्राइज जीतने के लिए १२ जुलाई से शुरू होने वाले Mi एनिवर्सरी सेल के लिए तैयार हो जाइए।


इस अपकमिंग सेल के लिए कंपनी ने SBI के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को ११००० रुपये तक १० प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

सेल में ग्राहकों को शाओमी डिवाइस को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। ग्राहक सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट TVs, स्मार्ट वियरेबल और और कई डिवाइस पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे।


इसके साथ ही आपको बता दें कंपनी ने घोषणा की है कि वो भारत में 65W फास्ट चार्जर पेश करेगी। टीजर पेज से यह समझ आ रहा है कि चार्जर कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है। कंपनी ने कहा है कि इसमें क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0 का सपोर्ट होगा। साथ ही इसमें USB टाइप सी केबल मिलेगा।

Also read- https://khabarsatta.com/india/discussion-about-making-ravi-shankar-prasad-the-governor/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related