Homeटेक्नोलॉजीGK: SIM से लेकर PDF तक, क्या आपको मालूम हैं इनके फुल...

GK: SIM से लेकर PDF तक, क्या आपको मालूम हैं इनके फुल फॉर्म?

Date:

रोजमर्रा की जिंदगी में हम इतने बिजी हो जाते हैं कि रोजाना यूज करने वाले चीजों के बारे में अक्सर भूल जाते हैं. मोबाइल फोन यूजर्स सिम कार्ड तो यूज करते हैं लेकिन उसका फुलफॉर्म पूछ लिया जाए तो शायद ही कोई बता पाए. ऐसे ही अगर पैन कार्ड के बारे में पूछ लिया जाए कि आखिर पैन का मतलब क्या होता है तो शायद ही इसके बारे में कोई जानता हो. चलिए हम आपको ऐसे ही पांच चीजों के फुलफॉर्म को बताते हैं


SIM का फुलफॉर्म
मोबाइल फोन लेने के बाद नंबर के लिए सिम कार्ड (SIM Card) खरीदना होता है, जिसके बाद यूजर किसी अन्य नंबरों से संपर्क कर सकता है. इसका फुलफॉर्म सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (Subscriber Identity Module) होता है.


PDF का फुलफॉर्म
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अक्सर पीडीएफ फॉर्मेट में ही होते हैं. ऑफिशियल कामों में पीडीएफ फाइल का यूज किया जाता है. इसका फुलफॉर्म पोर्टेबल डाक्यूमेंट फॉर्मेट (Portable Document Format) है.


PAN CARD का फुलफॉर्म
पैन कार्ड (PAN CARD) को देश में एक आइडेंटिटी के रूप में यूज किया जाता हैं. इसका फुल फॉर्म पर्मानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number) होता है.


IFSC का फुलफॉर्म
बैंकिंग सिस्टम में आईएफएससी का यूज किया जाता है. जब भी पैसे ट्रांसफर करना होता है तो IFSC कोड की जरूरत होती है. अलग-अलग बैंक शाखाओं के अलग-अलग IFSC कोड होते है. इसलिए ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए इसका यूज किया जाता है. इसका फुलफॉर्म इंडियन फिनैंसियल सिस्टम कोड (Indian Financial System Code) होता है.


ATM का फुलफॉर्म
पैसे निकालने के लिए हम एटीएम मशीनों पर जाते हैं, लेकिन एटीएम का मतलब क्या होता है यह बेहद ही कम लोगों को मालूम है. एटीएम का फुलफॉर्म ऑटोमैटेड टेलर मशीन (Automated Teller machine) होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related