Homeसिवनीसिवनी से छिन रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को बचा पाएंगे सांसद ढाल सिंह...

सिवनी से छिन रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को बचा पाएंगे सांसद ढाल सिंह बिसेन?, बिसेन ने लोकसभा में रखा विषय

Will MP Dhal Singh Bisen be able to save the Industrial Corridor snatched from Seoni?, Bisen raised the subject in Lok Sabha

Date:

सिवनी: सांसद ढाल सिंह बिसेन (Dhal Singh Biswn) ने लोकसभा के जारी सत्र में आज नियम 377 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय अंतर्गत दिल्ली-सागर-नरसिंहपुर-सिवनी से होकर नागपुर जाने वाले “दिल्ली- नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरीडोर” (Delhi Nagpur Industrial Corridor)के विषय को सदन के समक्ष रखा।

भारत सरकार द्वारा दिल्ली- नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरीडोर (Delhi Nagpur Industrial Corridor) बनाया जाना है जिसका 70% हिस्सा मध्यप्रदेश में होकर गुजरेगा। यह कॉरीडोर दिल्ली से सागर-नरसिंहपुर-सिवनी से होकर नागपुर बनाया जाना प्रस्तावित है।

किंतु जानकारीनुसार मध्यप्रदेश सरकार ने इसमें परिवर्तन कर नागपुर से बैतूल-भोपाल-सागर के रास्ते दिल्ली तक बनाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। जबकि इसको परिवर्तित करने का कोई औचित्य नहीं है।

पूर्व प्रस्तावित रूट जो कि NH 44 है, जोकि पूर्व से ही 4 लेन मार्ग है और यह मार्ग सागर से नरसिंहपुर, लखनादौन, सिवनी तथा नागपुर से कन्याकुमारी तक जाता है

सांसद ढाल सिंह बिसेन ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा यदि यह कारीडोर सागर से नरसिंहपुर, सिवनी होकर जाता तो इससे नरसिंहपुर, सिवनी जिले में भी उद्योगों की स्थापना होगी और सिवनी की जनता को सिवनी में ही रोजगार मिलेगा जिससे कि इन पिछड़े जिलों का विकास होगा।

इन्डस्ट्रीयल कॉरीडोर के इस रूट के बनने से नजदीकी जिले जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा तथा मण्डला को भी लाभ होगा।

सदन के माध्यम से आग्रह किया कि दिल्ली- नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के निर्माण के प्रस्ताव को परिवर्तित न कर इसे पूर्वानुसार बनाया जाए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...