Homeसिवनीसिवनी के लिए गर्व का पल: चेतना ने MPPSC में मारी बाजी,...

सिवनी के लिए गर्व का पल: चेतना ने MPPSC में मारी बाजी, हासिल किया DSP का पद

Date:

सिवनी। MPPSC ने मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के लिए आयोजित हुई उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) चयन परीक्षा 2021 का रिजल्ट बीते दिनों घोषित किया था। MPPSC ने नवीन 87-13 फार्मूले के तहत चयन सूची एवं प्राप्तांक सूची जारी किया है।

जिसमे सिवनी जिले के बरघाट में आने वाले गांव तिघरा के निवासी राधेलाल राहंगडाले सेवानिवृत्त शिक्षक एवं श्रीमती शारदा राहंगडाले की पुत्री कु.चेतना राहंगडाले (Chetna Rahangdale) ने अपने अच्छे प्रदर्शन से मध्यप्रदेश में 7वी रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो)के लिये चयनित हुई।

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के लिये आयोजित उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो)चयन परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम विगत 25 फरवरी 2024 को घोषित किया गया.

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

MP Deputy Superintendent of Police (Radio) Exam 2021 Selection List

चेतना राहंगडाले (Chetna Rahangdale) की बात करें तो इनकी प्राथमिक शिक्षा ग्राम गंगेरुआ में पूर्ण हुई है तथा नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा में चयनित होकर 12वी तक का अध्यापन कार्य पूर्ण किया। बी.टेक व एम. टेक का अध्यापन कार्य ग्वालियर तथा भोपाल में पूर्ण कर वर्तमान में कु.चेतना राहंगडाले जे.ई.जूनियर इंजीनियर विघुत कारपोरेशन के पद पर खंडवा मध्यप्रदेश में कार्यरत है।

कु.चेतना ने साबित कर दिया कि बुद्धिमत्ता किसी की बपौती नही वह केवल संपन्न शहरों की सुख सुविधाओं में ही नही बसती बल्कि भारत वर्ष के ठेठ गांव तिघरा की माटी में भी लौटती है। निःसंदेह विलक्षण प्रतिभा की धनी कु.चेतना है उसकी ग्लोबल सफलता हमारे गाँवो तक मे छिपी प्रतिभाओ को उजागर करती है।

हमारे ग्रामीण अंचलों में न जाने कितनी होनहार चेतना हैं जो अच्छी आवोहवा और उचित मार्गदर्शन के अभाव में आगे नही बढ़ पाती हैं।उक्त बेटी ने यह सिद्ध कर दिया कि एक ठेठ गांव की बेटी भी माता पिता और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।

MP POLICE DSP Radio Selection List

  1. श्री अरुण कुमार द्विवेदी 
  2. ,श्री मयंक राय, 
  3. श्री जितेंद्र पाटीदार, 
  4. श्री संजय कुमार, 
  5. श्री राजीव रायपुरिया, 
  6. श्री लोकेश कुमार जाटव, 
  7. सुश्री चेतना रंगडाले, 
  8. सुश्री वैष्णवी वर्मा, 
  9. श्री वीरेंद्र कलाम, 
  10. श्री कुशल कुमार पांडे, 
  11. सुश्री नेहा भारती, 
  12. सुश्री विद्या  

यहां क्लिक करने पर सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश शासन पुलिस विभाग के लिए उप पुलिस अधीक्षक रेडियो भर्ती परीक्षा 2021 की चयन सूची डिस्प्ले हो जाएगी। टोटल तीन पेज की पीडीएफ फाइल है। सिंगल क्लिक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related