Homeसिवनीसिवनी: महिला को बाघ ने बनाया शिकार, फोटो आपको विचलित कर सकती...

सिवनी: महिला को बाघ ने बनाया शिकार, फोटो आपको विचलित कर सकती है

Date:

सिवनी। विकासखंड केवलारी थाना उगली अंतर्गत तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंची महिला को पहाड़ियों के बीच बैठे बाघ ने अपना शिकार बना लिया। बाघ के शिकार से 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ग्रामवासी दहशत में हैं ग्रामवासी दहशत में हैं

पुलिस थाना उगली के ग्राम रतनपुर की 45वर्षीय महिला का बाघ द्वारा सुबह आठ बजे लगभग शिकार कर मृत करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी रतनपुर कोपीझोला बीटगार्ड मेश्राम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका ग्राम रतनपुर निवासी सुषमा पति संजय राहंगडाले के रूप में की गई।

जिस क्षेत्र में ऊक्त घटना घटित हुई है।वह कान्हीवाड़ा के अंतर्गत रेगुलर फारेस्ट का ऐरिया कहलाता है। मृतिका अपने गांव के नजदीक अन्य महिलाओं के साथ तेंदुपत्ता तोड़ने गई थी। तभी झाडिय़ों से आदमखोर बाघ ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। साथ में गई अन्य महिलाओं के सामने मृतिका का झाडियों की तरफ ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।

तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए ग्राम रतनपुर से पति-पत्नी समेत गांव के अन्य लोग समीप के जंगल गए हुए थे। वही पति पत्तों की छटाई -कटाई काम में लगा था। व कुछ दूरी पर पत्नी सुषमा काम कर रही थी, वही पत्थरों के बीच में छुपा बैठा बाघ ने महिला के ऊपर हमला किया और अपने जबड़े में महिला की गर्दन को फंसा कर लगभग 100 मीटर तक खींच कर ले गया। पति को जब पत्नी नजर नहीं आई तो वह यहाँ वहां देखने लगा। तभी वहां उसे बाघ नजर आया जो महिला को अपने शिकंजे में दबाकर रखा हुआ था। पति संजय ने जोर से चिल्लाया जिससे आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे कई लोग दौड़े। जिससे बाघ मौके से भाग गया।

महिला की मौके पर ही मौत –

ग्रामवासियों ने बताया कि बाघ द्वारा महिला के गले मैं दांत गड़ाए जाने से महिला की मौके पर मौत हो गई। ग्रामवासियों द्वारा सूचना देने पर वन अमला मौके पर पहुंचा। रेंजर रामटेके को बताया गया। जहां वे दल बल के साथ पहुंचे। साथ ही पुलिस थाना प्रभारी एसएस भरद्वाज भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक महिला के दो बच्चे हैं भाई इससे पहले भी बाघ ने यहां एक लड़की को अपना शिकार बना चुका आदमखोर हो चुके बाघ से ग्रामवासियों में काफी दहशत है है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related