Homeमध्य प्रदेशMP के इन जिलों में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू

MP के इन जिलों में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू

Date:

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (BHOPAL) समेत अन्य 5 जिलों में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है, होशंगाबाद में कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ाया गया है इसके साथ ही जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, हालाँकि इसके पहले बीते शनिवार को ही 13 जिलों में कोरोना कर्फ्यू लॉकडाउन बढ़ाया गया था

आज 16 मई को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया (Bhopal Collector Avinash Lawaniya) ने 24 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहने के आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि 9 अप्रैल के आदेश से भोपाल नगर निगम क्षेत्र व बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 10 अप्रैल सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था। भोपाल में कोरोना संक्रमण से आम जनता के बचाव के लिए एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह 6 बजे से 24 मई सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है।

MP के 13 जिलों में पहले ही लॉकडाउन बढ़ा

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में बीते दिन शनिवार को ही कोरोना कर्फ्यू लॉकडाउन बढ़ाया गया था, हालाँकि इन 13 जिलोने में से 4 जिलों में 31 मई और बाकी जगह 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया । रायसेन, रीवा, सागर और विदिशा में 31 मई की सुबह 6 बजे और बैतूल, हरदा, सतना, खंडवा, छिंदवाड़ा और गुना में 24 मई की सुबह 6 बजे तक इन सभी जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया।

यह कोरोना कर्फ्यू का निर्णय इन जिलों की बीते दिन शनिवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया, इससे पहले धार, अशोकनगर, सिंगरौली में भी 24 मई और रतलाम में 25 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है।

छूट के लिए शासन को भेजें प्रस्ताव

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण की दर बहुत कम है। वहां शनिवार और रविवार को बैठक कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत निशुल्क इलाज की मॉनिटरिंग भी जिला क्राइसिस ग्रुप को करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related