Homeसिवनीसिवनी: मंदिर परिसर से बाहर जाकर शराब पीने कहा तो, पूजन के...

सिवनी: मंदिर परिसर से बाहर जाकर शराब पीने कहा तो, पूजन के लिए मंदिर आए परिवार के साथ बदमाशों ने किया बलवा, मारपीट व तोड़फोड़

Seoni: When asked to drink alcohol after going out of the temple premises, the miscreants who came to the temple for worship, rioted, beat and vandalized the family

Date:

सिवनी। परिवार में बच्चे का जन्म होने पर घंसौर के केदारपुर किंदरई निवासियों के ऊपर 10 से ज्यादा लोगो ने जमकर मारपीट की। रिश्तेदार के साथ जबलपुर के बरगी तिन्सी गांव में स्थित नकटमल महाराज मंदिर में पूजन भंडारा करने गए थे।

नशे में धुत बदमाशों ने लाठी-डंडे से महिला बच्चों तक को बेरहमी से पीटने के बाद कार में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित परिवार का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बदमाशों को मंदिर परिसर से बाहर जाकर शराब पीने के लिए कहा था।

रविवार की शाम हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने 10 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।

बरगी पुलिस ने बताया कि सिवनी जिले के गांव केदारपुर किंदरई निवासी रंजीत कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ गाड़ी से गांव तिन्सी स्थित नकटमल महाराज मंदिर में बदना, चढ़ावा और भंडारा कराने पहुंचे थे।

पीड़ितों ने बताया कि पूजन के बाद सभी लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव तहसील के दीपक साहू, मुकेश साहू, पवन साहू, गोलू साहू, शिवम एवं अन्य लोग शराब पीने वहां पहुंचे और आपस में गाली गलौज करने लगे।

जिन्हें शराब पीने और गालियां देने से जैसे ही उन्होंने मना किया। वे लोग गुस्से से लाठी-डंडे लेकर आए और सभी के साथ मारपीट करने लगे। हमले में रंजीत के परिवार के वीरू कुशवाहा, निकिता, आरजू, विजय यादव, रेखा, रागिनी, सचिन व पूना बाई को चोटें पहुंची हैं। वही भागते समय सभी ने उनकी कारों में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...