Homeसिवनीसिवनी: नेशनल हाईवे पर बाइक सवार पति-पत्नी को वाहन ने मारी टक्कर,...

सिवनी: नेशनल हाईवे पर बाइक सवार पति-पत्नी को वाहन ने मारी टक्कर, घटना में पति-पत्नी दोनों की मौत

Seoni: Vehicle collided with bike riding husband and wife on National Highway, wife dies, husband injured

Date:

सिवनी/छपारा। छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित बंजारी माता मंदिर छपारा के मोड़ पर शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले के तहसील चौरई गांव झिलमिली निवासी उपाध्याय दंपत्ति एक बाइक से लखनादौन जा रहे थे।

मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी श्रीमती पूर्णकांता उपाध्याय (45) की मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल पति को उपचारार्थ छपारा अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी. जिस अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी उसमें बाइक फस गई वह वाहन ने बाइक को 200 मीटर दूर तक घटी डाला तथा वाहन समेत वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

दुर्घटना संभावित क्षेत्र इलाके में एक भीषण सड़क हादसा करीब शाम 5:00 बजे शुक्रवार को छपारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के बंजारी मंदिर मार्ग को जाने वाले रास्ते के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है

इस हादसे में बाइक क्रमांक एम पी 28 एम एम 4249 में सवार घनश्याम उपाध्याय जो कि चौरई थाना क्षेत्र के झिलमिली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं उनके साथ बाइक में उनकी पत्नी सवार थी जिन की मौके पर मौत हो गई। घनश्याम उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। हादसा इस कदर भीषण था घटना में उनकी बाइक घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिली है।

वहीं इस घटना के बाद तत्काल थाना प्रभारी सौरभ पटेल और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा जहां से घायल घनश्याम उपाध्याय को छपारा अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था.

वहीं उनकी बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है हालांकि फिलहाल टक्कर मारने वाला वाहन नहीं मिल पाया है। और यह पता नहीं चल पाया कि घनश्याम उपाध्याय और उनकी पत्नी सिवनी की ओर से लखनादौन की ओर कहां जा रही थी।

फिलहाल छपारा पुलिस इस घटना के संबंध में सभी पहलुओं की जांच में जुटी है वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले पर परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के छपारा थाना अंतर्गत घुनई घाटी और बंजारी मंदिर के आसपास जो फोर लाइन सड़क बनाई गई है जिनमें कई तरह की तकनीकी खामियां हैं जिस वजह से आए दिन इन स्थानों पर बड़े हादसे हो रहे हैं जिनसे कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related