HomeदेशDiwali 2022: यदि आपके घर में भी है ये 5 अशुभ चीजें,...

Diwali 2022: यदि आपके घर में भी है ये 5 अशुभ चीजें, तो दिवाली से पहले इन्हें दीजिए विदाई; मां लक्ष्मी होती है नाराज

Diwali 2022: If you have these 5 inauspicious things in your house too, then bid farewell to them before Diwali; Maa Lakshmi gets angry

Date:

Diwali 2022: इस वर्ष दिवाली का त्यौहार 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. यह हिन्दुओं का मुख्य त्यौहार है और शास्त्रों को हिन्दुओं में बेहद उपर माना जाता है. शाश्त्रों के अनुसार दिवाली/दीपावली (Diwali 2022) से पहले जब घरों की साफ़ सफाई और साज सज्जा की जाती है उसी समय घरों में से कुछ चीजें घर से निकाल फेंकना चाहिए, और जो चीजे फेकने की ना हो उन्हें विसर्जित किया जाना चाहिए, नहीं तो मां लक्ष्मी का घर में वास नहीं होता. जानते हैं किन चीजों को अशुभ माना है.

दिवाली से पहले खंडित मूर्तियों का करें विसर्जन – Diwali 2022

Diwali 2022: दिवाली से पहले खंडित मूर्तियों का करें विसर्जन
दिवाली से पहले खंडित मूर्तियों का करें विसर्जन

वैसे तो सिर्फ दिवाली ही नहीं बाकी समय भी घरों में खंडित देवी देवताओं की मूर्तियों को बिलकुल भी नहीं रखा जाना चाहिए, और दिवाली में भी देवी-देवताओं की खंड़ित मूर्तियां ख़ासकर घरों के मंदिर जिसे पूजा घर कहा जाता है वहां भी नहीं होना चाहिए, खंडित प्रतीमाओं से वास्तु दोष बढ़ता है, इन्हें जल में प्रवाहित कर दें. दिवाली की सफाई के बाद नई मूर्तियां स्थापित करें.

दुर्भाग्य को न्यौता देती है रुकी हुई घड़ी – Diwali 2022

Diwali 2022: दुर्भाग्य को न्यौता देती है रुकी हुई घड़ी
दुर्भाग्य को न्यौता देती है रुकी हुई घड़ी

घर- परिवार समाज,जीवन में खुशियां और अच्छा समय दीवाली का पर्व के साथ आता है, लेकिन यदि आपके घर ऑफिस दूकान कारखाने में मौजूद बंद घड़ी दिवाली जैसे शुभ त्यौहार में भी दुर्भाग्य को न्यौता देती है. बंद घडी को घर में रखना भी बेहद अशुभ माना जाता है, ऐसे में सफाई के दौरान कोई भी पुरानी बंद घड़ी मिले तो उसे दिवाली से हटा लें, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

दिवाली से पहले घरों से बाहर करें टूटे बर्तन

Diwali 2022: दिवाली से पहले घरों से बाहर करें टूटे बर्तन
दिवाली से पहले घरों से बाहर करें टूटे बर्तन

अक्सर देखा जाता है कि कई घरों में लोग टूटे या हलके क्रेक हुए स्टील, प्लास्टिक, तांबे आदि के बर्तन को घरों के स्टोर रूम में रख देते हैं, भले ही उनका उपयोग ना किया जाता हो लेकिन वह आपके घर में मौजूद जरूर रहते है, शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर टूटे हुए बर्तन घर में रहना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए इन्हें बेच दें या फिर फेंक दें.

दिवाली से पहले चेक करें इलेक्ट्रिक सामान

Diwali 2022: दिवाली से पहले चेक करें इलेक्ट्रिक सामान
दिवाली से पहले चेक करें इलेक्ट्रिक सामान

दिवाली रौशनी का त्योहार है और मां लक्ष्मी का निवास भी रौशनी के साथ होता है, मां लक्ष्मी भी वही निवास करती है जहां अंधेरा न हो, ऐसे में यदि घर की टाइट, ब्लब खराब हैं तो उन्हें पहले ही दुरुस्त करवा लें क्योंकि दिवाली के दिन आपके घर ऑफिस कारखाने के किसी भी कौने अंधेरा होने से देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं.

फटे जूते चप्पल से उत्पन्न होती है नकारात्मकता

Diwali 2022: फटे जूते चप्पल से उत्पन्न होती है नकारात्मकता
फटे जूते चप्पल से उत्पन्न होती है नकारात्मकता

अच्छा खाना और पहनना संपन्नता की निशानी होती है. अक्सर कई लोग फटे-पुराने जूते चप्पलों को भी घर में रखें रहते हैं जो शास्त्रों के अनुसार अनुचित है. फटे फुटवियर घर में नकारात्मकता लाते हैं. मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो इन्हें भी दिवाली की सफाई में घर से बाहर कर दें.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related