Homeसिवनीखरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव 9 अक्टूबर को कोटा में, सिवनी से गुरुभक्त करेंगे...

खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव 9 अक्टूबर को कोटा में, सिवनी से गुरुभक्त करेंगे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत

Khartargachchh Millennium Festival in Kota on October 9, Guru Bhakt from Seoni will participate in this historic program

Date:

सिवनी: जैन समुदाय के सर्वाधिक प्राचीन गच्छ ‘खरतरगच्छ’ के स्थापना (विक्रम संवत् 1080-2080) के 1000 वर्ष को भव्यातिभव्य रूप से मनाने के लिए 9 अक्टूबर को शिक्षा नगरी कोटा में महोत्सव का भव्य आगाज खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति एवं जैन श्वेताम्बर पेढ़ी, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहा है।

खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति के राष्ट्रीय संयोजक ललित नाहटा एवं महामंत्री सुपारसचंद गोलछा ने बताया कि परम पूज्य खरतरगच्छाचार्य श्री जिनपीयूषसागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा 13 की पावन निश्रा खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ 9 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 9.00 बजे कोटा के युआईटी ऑडिटोरियम में किया जायेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभाध्यक्ष ओमकृष्ण बिड़ला, अध्यक्षता राजस्थान सरकार के स्वायत्त एवं नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल, विशिष्ठ अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, राजस्थान सरकार खनिज एवं गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन ‘भाया’, राजस्थान राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष श्री मेवाराम जैन करेगें साथ ही देशभर की अनेक राजनैतिक एवं प्रशासनिक हस्तियां इस समारोह में शिरकत करेगी।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सिवनी सहित देशभर के कई हिस्सों से गुरूभक्त पधार रहे है। इस कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति एवं जैन श्वेताम्बर पेढ़ी कोटा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण पुरे प्रयास में लगे हुए है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related