Homeसिवनीसिवनी: आन बान और शान से लहराया तिरंगा, बारिश के बीच हर...

सिवनी: आन बान और शान से लहराया तिरंगा, बारिश के बीच हर मनाया आजादी का जश्न; ध्वजारोहण के साथ विभन्न कार्यक्रम संपन्न

Seoni: Tricolor was hoisted with pride, everyone celebrated independence in the midst of rain; local flag hoisting

Date:

सिवनी। सम्पूर्ण देश के साथ ही सिवनी जिलें में भी 76 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास से किया गया।

बारिश के बीच स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।

इस अवसर पर सांसद, विधायक सिवनी, विधायक केवलारी, जिला पंचयत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पुलिस बैड की लयबध्द ध्वनि में प्लाटून कमांडर सुनील नागवंशी के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग तथा वन विभाग तथा महाविद्यालय स्कूलों के एनसीसी एवं स्काउट गाईड दलों के द्वारा कदम-तालबध्द मनमोहक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा सभी प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया।

इसी क्रम में शैक्षणिक संस्थानों के देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरकलॉ की छात्राओं द्वारा रस्सी के माध्यम से मलखम की विभिन्न कलाओं ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा परेड प्रस्तुतिकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला पुलिस सिवनी, वन विभाग एवं जेल विभाग के दल को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एमएलबी स्कूल सिवनी को प्रथम, उदय पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा कन्या मठ स्कूल सिवनी को तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related