Homeसिवनीसिवनी: मंडला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में मां की मौत,...

सिवनी: मंडला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर घायल; पिकअप और बाइक की टक्कर से हुआ हादसा

Seoni Accident News: Tragic road accident on Mandla Road, mother died in the accident, son seriously injured; Accident between pickup and bike

Date:

सिवनी: सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा क्षेत्र के थाना अंतर्गत सिवनी-मंडला मार्ग (Seoni-Mandal Road) पर कान्हीवाड़ा में स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर के पास आज 19 दिसंबर को सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, इस सड़क हादसे में बाइक पर स्वर माँ बेटे में से माँ की मौत हो गयी और बेटा गंभीर रूप से घायल है.

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर स्वर माँ और बेटे अपने खेत में लगी फसल के लिए पानी चलाकर खेत से अपने घर की तरफ जा रहे थे इसी बीच यह सड़क हादसा हुआ.

जानकारी के अनुसार जब बाइक स्वर माँ बेटे अपने घर जा रहे थे उसी समय रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी। सुबह सुबह हुए इस सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे तुरंत ही प्राथमिक उपचार देकर नागपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा कि, इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते ही रहते हैं। लेकिन फिर भी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस सड़क हादसे में प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। बता दें कि पुलिस पिकअप वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

साथ ही पुलिस पिकअप वाहन चालक की तलाश भी कर रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर ये घटना किसकी गलती से हुई है।

Seoni Accident News: सिवनी: मंडला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...