सिवनी: फुलारा टोल को किया जाये स्थानांतरित; लोकसभा के शीतकालीन सत्र में ढालसिंह बिसेन ने की मांग

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

Follow Us
dhal-singh-bisen

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नियम 377 के तहत क्षेत्रीय सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने सिवनी से छिन्दवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम फुलारा में एनएचआई द्वारा संचालित टोल प्लाजा को सिवनी-छिन्दवाड़ा की सीमा पर स्थापित करने की मांग की गई है।

डॉ. ढालसिंह बिसेन ने कहा कि सिवनी जिले की सीमा तक आने वाले 30-40 ग्रामों के नागरिकों को प्रतिदिन विभिन्न कार्यो से सिवनी मुख्यालय आना पड़ता है जहां उन्हें अनावश्यक रूप से फुलारा टोल प्लाजा में राशि का भुगतान करना पड़ता है।

टोल स्थापित होने के बाद से ही इसका लगातार विरोध किया गया लेकिन आज भी उक्त स्थान पर टोल वसूली की जा रही है।

महासचिव लोकसभा के समक्ष उठाये गये सवाल में बिसेन ने बताया कि जिला मुख्यालय से मात्र 14 किमी दूरी पर ही टोल संचालित हो रहा है।

जिससे आम नागरिकों को आर्थिक शोषण हो रहा है जिससे जनता में आक्रोश का माहौल है।

Leave a Comment