Friday, April 19, 2024
Homeसिवनीसिवनी: MP के सिवनी में धान की दराई के समय गिरि राइस मिल...

सिवनी: MP के सिवनी में धान की दराई के समय गिरि राइस मिल की दीवार, दो मजदूर की मौत

सिवनी। सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम नारायणगंज में संचालित राईस मिल की दीवार गिर जाने से शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे कार्यरत दो मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद राईल मिल प्रबंधन फरार हो गया।

पुलिस सूत्रोें से मिली जानकारी के अनुसार थाना बंडोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम में मेसर्स लक्ष्मी नारायण राईल मिल का संचालन मोनिका रजनीश शैफाली गोयल निवासी करनाल पंजाब के द्वारा किया जा रहा था।

कुछ ही दिन पूर्व राईल मिल का संचालन प्रारंभ किया गया था। वही आज शुक्रवार को पहली बार काम करने आए गोंविदा पिता फूलसिंह बंजारा उम्र 32 वर्ष व राम भरोस पिता बनीराम गोंड उम्र 35 वर्ष मशीन संचालन के दौरान एकाएक एक दीवार गिर गई।

इस घटना में दोनों मजदूरों की धान में दब जाने से मौत हो गई। घटना के ग्रामीणजनों से पथराव कर आक्रोश व्यक्त किया। बताया गया कि घटना के बाद राईस मिल प्रबंधन के लोग फरार हो गए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News