Homeसिवनीसिवनी: सिमरिया के पास मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में सनसनी

सिवनी: सिमरिया के पास मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में सनसनी

Seoni: The mutilated body of a woman found near Simaria, sensation in the area

Date:

सिवनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 44 सिमरिया गांव के पास एक महिला की क्षत-विक्षत अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया होगा और मौके से फरार हो गया। जिसके कारण उसकी इस अवस्था में लाश मिली है।

कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सिवनी भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा साथ ही पुलिस द्वारा महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला के संबंध में आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को भी जानकारी दी है। ताकि जल्द से जल्द उसकी शिनाख्त हो सके।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर महिला को किस वाहन ने कुचला है। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related