Homeसिवनीसिवनी: मायके वालों ने कहा-ससुराल जाकर अब वहीं रहो, गुस्से में पिया...

सिवनी: मायके वालों ने कहा-ससुराल जाकर अब वहीं रहो, गुस्से में पिया कीटनाशक

Seoni: The family members said - go to the in-laws' house and stay there now, drank insecticide in anger

Date:

सिवनी। शादी के बाद ससुराल में रह रही 20 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रहने लगी।

वहीं कुछ माह रहने के बाद जब मायके वालों ने अपनी बेटी से कहा कि अब ससुराल जाओ और अपना परिवार संभालो। बस इतनी सी बात पर गुरुवार को लखनवाड़ा के गांव थरेली मायके में रह रही अंकिता पति कैलाश बरकड़े (20) ने खेत में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया।

अंकिता की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा के गांव थरेली निवासी अंकिता का विवाह कुरई के गांव पतरई में कैलाश वरकडे से हुआ था। पति द्वारा शराब पीकर मारपीट किए जाने का आरोप अंकिता द्वारा लगाते हुए वह कुछ दिनों से ससुराल ही से मायके आ गई थी।

जहां काफी दिन रहने के बाद अंकिता के माता-पिता परिजनों ने कहा कि अब ससुराल चली जाओ और वहां अपना परिवार संभालो। इस बात से वह इतनी आक्रोशित हो गई की घर से निकल कर खेत पहुंची और कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ जाने से परिजन उपचारार्थ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इसका उपचार जारी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...