Homeसिवनीसिवनी: सूदखोरी का व्यवसाय पनप रहा नगर में

सिवनी: सूदखोरी का व्यवसाय पनप रहा नगर में

Seoni: The business of usury is flourishing in the city

Date:

सिवनी। सिवनी नगर जो कि आज से कुछ समय पहले तक अपनी शांतिप्रियता के लिये जाना पहचाना जाता था आज धीरे-धीरे अपराध और अपराधियों की शरणस्थली बनते जा रहा है।

भारतीय कानून जिन कामों की इजाजत नहीं देता वे ही काम शहर के वाशिंदो को पसंद आ रहे हैं। ऐसा ही एक काम सूदखोरी अर्थात ब्याज मंे पैसा चलाने का है। यहां एक वर्ग ऐसा है जो कि पीढियों से यह काम कर रहा है और उन्हें शासन की अनुमति प्राप्त है जिससे वे अपना पैसा महाजनी ब्याज पर देते हैं।

किंतु एक अन्य वर्ग भी है जो कि दबंगता और बाहुबल के आधार पर अपना पैसा शहर मंे फैला रहा है। ये मुख्यतः अययाश शासकीय कर्मचारियों और उनकी बिगडी औलादों के साथ-साथ व्यापारियों को अपना निशाना बनाते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार येे 15 प्रतिशत से 25 प्रतिशत की ब्याज दर मंे अपना पैसा लोगों को दे रहे हैं जो कि सरासर अन्याय है ।

पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सूदखोरों पर लगाम कसने के लिये कई अभियान चलाए थे जिनमें उन्हें भारी सफलता भी मिली थी। किंतु धीरे-धीरे यह अभियान बंद हो चुके हैं। जिससे इन सूदखोरों के हौसलें बुलंद हैं यदि शासन जांच करना चाहे तो शासकीय सेवकों की तनख्वाह मिलते वक्त बैंक में इन सूदखोरों को आराम से देख सकती हैं।

किंतु पैसा लेकर ब्याज देने के आदि हो चुके लोग किसी भी प्रकार से इनकी शिकायत करने से घबराते हैं क्योकि वसूली करने के मामले में ये किसी भी हद तक जाकर पैसा वसूलते हैं फिर चाहे मारपीट करनी हो या अन्य हथकंडे ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...