सिवनी: सिवनी जिला मुख्यालय के बारापत्थर निवासी आटोपाट्र्स व्यवसायी राजेश सिंह चौहान एवं गूँज संस्था प्रमुख मनीषा चौहान की पुत्री धनुश्री चौहान (Dhanushree Chouhan) ने कामन-लॉ एडमिशन टेस्ट 2023 की परीक्षा में ऑल इंडिया पर 734 वां स्थान प्राप्त किया है.
उनकी मध्यप्रदेश में रैक 36 रही। चयन के उपरांत अब सिवनी की बेटी धनुश्री भारत की प्रसिद्ध नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए जायेगी।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2022 के दौरान धनुश्री ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सिवनी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। धनुश्री की इस उपलब्धि पर चौहान परिवार व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे कानून की पढ़ाई करने के बाद जरूरत मंदों की मददों को न्याय दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।