Homeसिवनीसिवनी: अचानक चालू सड़क पर गिरा निलगिरी का पेड़, बाल-बाल बचे बाइक...

सिवनी: अचानक चालू सड़क पर गिरा निलगिरी का पेड़, बाल-बाल बचे बाइक चालक और राहगीर

Seoni: Suddenly the Nilgiri tree fell on the running road, the bike driver and the passerby survived only

Date:

सिवनी। सिवनी से छिंदवाड़ा मार्ग स्थित परिवहन चेक पोस्ट सब बैरियर पीपरडाही में शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सड़क किनारे लगे नीलगिरी पेड़ की एक मोटी शाखा भरभरा कर सड़क पर गिर गई। जबकि उस दौरान तेज हवा भी नही चल रही थी।

उस मार्ग से सड़क किनारे बाइक चालक सिवनी से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे थे। तभी एक स्कूटी में सिवनी से चौरई दिशा की ओर जा रहे स्कूटी चालक के ठीक सामने पेड़ भरभरा कर गिर गया।

यह तो गनीमत रही कि स्कूटी चालक और सवार पेड़ की साख की चपेट में नहीं आए, वरना किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

शुक्रवार दोपहर लगभग 2.20 बजे हुई इस घटना से वहां से गुजर रहे स्कूटी चालक व पीछे बाइक चालक हतप्रभ रह गए। आरटीओ बैरियर के पास लगे बोर्ड के समीप नीलगिरी की पेड़ की मोटी शाखाएं सड़क पर अभी भी पड़ी हुई हैं।

सिवनी से चौरई छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले वाहन अपने वाहन को रॉन्ग साइड मोड़ कर वहां से गुजर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र ही पेड़ की शाखाओं को वहां से अलग करने की मांग की है।

वही ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को तेज हवाओं के चलने से निलगिरी के पेड़ की मोटी शाखा टूट कर वहीं पेड़ में लगी रही होगी जो आज हल्की सी हवा चलने के साथ ही सड़क पर गिर गई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related