Homeसिवनीसिवनी: "साडी में थूकना" लूट की नईखे तरकीब निकाली लुटेरों ने, महिला...

सिवनी: “साडी में थूकना” लूट की नईखे तरकीब निकाली लुटेरों ने, महिला की साडी में थूककर 60 हजार से भरा थैला किया साफ

Seoni: "Spitting in saree" robbers took out new tricks of robbery, spitting in the woman's sari cleaned the bag full of 60 thousand

Date:

सिवनी। छपारा में एक बदमाश ने एक महिला की साड़ी पर थूका दिया। जब महिला का ध्यान साड़ी को साफ करने में लगा तो वहीं बदमाश ने चकमा देकर उसके पास रखा 60 हजार का थैला (पार) साफ कर दिया। अज्ञात बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

घटना छपारा के बस स्टैंड सुलभ कांप्लेक्स की है जहां पुलिस ने बताया कि महिला दुर्गा मर्सकोले सोमवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से रुपए निकाल कर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश बैंक से ही महिला की रेकी कर रहे थे।

जब महिला बैंक से रुपए निकाल कर जा रही थी तब शातिर बदमाशों ने महिला की साड़ी पर थूक दिया। इस पर महिला साड़ी को धोने सुलभ कांप्लेक्स गई।

यहां महिला रुपए से भरा थैला नीचे रखकर साड़ी साफ करने लगी। इसी दौरान शातिर बदमाश मौका पाते ही महिला का रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत महिला ने छपारा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले हैं। फिलहाल अज्ञात बदमाशों का कोई अता पता नहीं चला है पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related