सिवनी। ब्लॉक कालोनी चांदनी चौक कुरई निवासी शुभम वट्टी लगभग 25 वर्ष ने रात में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अपने पीछे पत्नी और 4 वर्ष के बेटे को छोड़कर चला गया, शुभम वट्टी के भाई दिलीप वट्टी, दीपक वट्टी, राम वट्टी ओर लखन वट्टी है। शव का पोस्ट मार्टम के बाद शनिवार को कुरई मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
खैरी में तेंदुए की दस्तक, युवक को मारा झपट्टा, युवक ने मारा घूसा
सिवनी। शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे गांव जैतपुर और खैरी के बीच नाला के पास बकरी चरा रहे 20 वर्षीय युवक अज्जू यादव को के ऊपर तेंदुए ने हमला बोल दिया। यह तो अच्छा रहा कि युवक ने हिम्मत नहीं हारा और तेंदुए को घूसा मार पास पड़े पत्थर को उठाकर तेंदुए के ऊपर फेंकने लगा, जिससे तेंदुआ वहां से भाग गया।
ग्रामवासियों ने बताया कि शुक्रवार को शाम गांव खैरी निवासी अज्जू यादव बकरी चराने गया था जहां यह कम आयु के तेंदुए ने अज्जू के ऊपर हमला बोल दिया।
अज्जू के शरीर में तेंदुआ के नाखून के निशान लगे ग्रामवासियों ने अज्जू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया। गांव में तेंदुआ की आहट से ग्रामवासियों में दहशत व्याप्त है।