SEONI : ग्राम तुमड़ीपार का कंटेनमेंट हुआ समाप्त

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

सिवनी : (खबर सत्ता) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. राहुल हरिदास फटिंग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन एवं विगत 21 दिन से कोई भी कोरोना संक्रमण के मरीज ग्राम तुमड़ीपार में न मिलने पर घंसौर विकासखण्ड के ग्राम तुमड़ीपार का कंटेनमेंट समाप्त कर दिया गया है तथा सर्विलेंस हेतु लगाऐ गए दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दायित्व से मुक्त कर दिया गया है ।

उल्लेखनीय है कि घंसौर विकासखण्ड के ग्राम तुमड़ीपार में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति पाये जाने पर ग्राम तुमड़ीपार को 10 मई को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *