सिवनी बंद कुरई घाटी मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के रूप में रिड्डी-कटंगी मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा
सिवनी : कलेक्टर डॉ.राहुल हरिदास फटिंग द्वारा प्रगतिरत कुरई घाटी मार्ग के 30 मई से आगामी 60 दिवस के लिए बंद किए जाने के आदेश को लेकर गुरूवार 28 मई को आंशिक संसोधन आदेश जारी किए गए है। जारी आदेशानुसार पूर्व वैकल्पिक मार्ग नागपुर- सांवनेर- सौंसर- छिंदवाड़ा- सिवनी के अतिरिक्त अन्य मार्ग नागपुर-रिड्डी- कटंगी- सिवनी मार्ग का उपयोग सामान्य आकार के वाहनों (छोटा ट्रक 6 पहिया, बस, कार दो पहिए व चार पहिए वाहन) के लिए किया जाऐगा।