HomeसिवनीSEONI : कोरोना संक्रमण के प्रति जनजागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...

SEONI : कोरोना संक्रमण के प्रति जनजागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका

Date:

सिवनी जिले में कोरोना संक्रमण के प्रति जनजागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका

सिवनी कलेक्टर डॉ0 राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे के मार्गदर्शन में जिले की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा कोरोनो संक्रमण कोविड -19 की रोकथाम हेतु जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है ।

जिसमें परियोजना अधिकारी शशांक शेखर सिंह ठाकुर के निर्देशन में परियोजना कार्यालय सिवनी ग्रामीण – 2 अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ता / सहायिका द्वारा नियमित रूप से अपने क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क कर उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा मास्क का उपयोग करने के साथ ही अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रही हैं।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा पात्र हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट (सत्तू/लड्डू) का वितरण भी हितग्राहियों के घरों में किया जा रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related