Homeसिवनीसिवनी पुलिस की होम डिलीवरी सेवा अभी चालू है, 3 FIR की...

सिवनी पुलिस की होम डिलीवरी सेवा अभी चालू है, 3 FIR की हुई होम डिलीवरी

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सिवनी शहर में 3 FIR की होम डिलीवरी 12 अप्रैल 2020 की कार्यवाही

Date:

सिवनी (Seoni News): कोरोना वायरस की संक्रामकता को देखते हुए जिले में दिनांक 21 अप्रैल 2020 से 14 अप्रैल 2020 तक लॉक डाउन घोषित किया गया है जिसमें नागरिकों से घर पर ही रहने की अपील की गई है , लेकिन प्रायः देखा जा रहा है कि कुछ नागरिकों के द्वारा लॉक डाउन का पालन नहीं किया जा रहा है .

इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने दिनांक 05 अप्रैल2020 से संपूर्ण शहर एवं आसपास की निगरानी कैमरों की मदद से चालू कर दी है । कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाये जाने पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी करते हुए दिनांक 12 अप्रैल 2020 को 03 प्रकरण दर्ज किए गए.

जिनमें सभी 03 प्रकरणों में मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22 एमके 2327, एमपी 22 एम 6104 एवं एक्टिवा क्रमांक एमपी 22 एस 8413 लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से 2 लोगों को बैठा करके घूमते हुए कैमरा में दिखाई दे रहे थे l लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इनके विरुद्ध धारा 188 भादवि के अंतर्गत एफ आई आर पंजीबद्ध कर एफ आई आर की होम डिलीवरी की गई है।

आप सभी से अपील है कि आप अनावश्यक घरों से निकलकर बाहर न निकलें और इस प्रकार की होम डिलीवरी से बचें। पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। जनहित में जारी l सिवनी पुलिस

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related