Homeसिवनीसिवनी : मेडिकल कारणों से जबलपुर, नागपुर जाने वालो से जिला कलेक्टर...

सिवनी : मेडिकल कारणों से जबलपुर, नागपुर जाने वालो से जिला कलेक्टर की अपील

Date:

Seoni News: District Collector appeals to those going to Jabalpur, Nagpur for medical reasons

चिकित्सकों से दूरभाष पर सलाह लेकर दवाएं यथावत रखें अथवा नई दवाएं होम डिलीवरी से प्राप्त करें

सिवनी(Seoni News) :आप अवगत हैं कि जबलपुर एवं नागपुर में कोरेना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है अतः हमें जबलपुर नागपुर की यात्रा से बचने का हर संभव प्रयास करना चाहिए.

जिले के नागरिकों से अपील है कि आप जबलपुर, नागपुर के जिस भी विशेषज्ञ चिकित्सक के यहां उपचाररत हैं उनसे दूरभाष/ व्हाट्सएप/विडियो काल पर या अन्य जो भी माध्यम है उससे अपना प्रिस्क्रिप्शन दिखाकर सलाह लें, यदि दवाएं आदि बदलती हैं तो जिला प्रशासन की होम डिलीवरी सुविधा से दवाई प्राप्त कर रूटीन चेकअप के लिए नागपुर, जबलपुर जाने की यात्रा को टालने का प्रयास करें.

जिला चिकित्सालय सिवनी में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं उनसे उपचार कराया जा सकता है, सलाह ली जा सकती है और नागपुर, जबलपुर या अन्य स्थानों की उपचार हेतु की जाने वाली यात्राएं स्थितियां सामान्य होने तक टाली जाने पर विचार किया जाना चाहिए.

अतएव गंभीरता से विचार करें कि संक्रमित ज़िलों से आवागमन में आप स्वयं, आपके परिजन, वाहन/एंबुलेंस के चालक आदि भी संक्रमित हो सकते हैं जो वापस आने पर जिले के अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं. जिले के नागरिकों से अनुरोध है कि आपका स्वस्थ रहना आवश्यक है, जिसके लिए आप घर पर ही रहें.

अपने विशेषज्ञ चिकित्सक से दूरभाष पर बात कर प्रिसक्रिप्शन के अनुसार अथवा उनकी सलाह अनुसार दवाएं ले सकते हैं । यह आपके, आपके परिवार एवं आपका उपचार करने वाले चिकित्सक के लिए लाभदायक हो सकता है.

यदि आपके चिकित्सक द्वारा आपको उपस्थित होकर उपचार कराए जाने हेतु सलाह दी गई है तो पूर्ण सतर्कता बरतते हुए ही यात्रा करना चाहिए. आप भली-भांति अवगत हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम का एकमात्र प्रभावी उपाय घर पर ही रहकर संक्रमण से बचाव है ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related