सिवनी : विगत 2 माह से लॉक डाउन के चलते मत्स्य व्यापार प्रतिबंधित था, कुछ दिनों पूर्व थोक मछली विक्रय को लेकर प्रतिबंध हटा लिया गया था किंतु चिल्लर मछली व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ पड़ी थी और वह बहुत परेशान थे। अपनी उक्त मांग को लेकर के चिल्लर मछली व्यवसाई पूर्व पार्षद अभिषेक दुबे के साथ नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आलोक दुबे से संपर्क किया।
जहां श्री आलोक दुबे ने जिला कलेक्टर महोदय से उक्त विषय पर चर्चा की तत्पश्चात जिला कलेक्टर महोदय ने मत्स्य व्यवसायियों को मत्स्य विक्रय चिल्लर रूप में भी करने की अनुमति प्रदान की।
आगामी 15 जून से लेकर 15 अगस्त तक मत्स्य प्रजनन काल में रहती है, इस अवधि में मत्स्य खेट प्रतिबंधित रहता है जबकि पूर्व में भी 2 माह से अधिक लॉक डाउन के चलते प्रतिबंधित था। अतः जिला भाजपा अध्यक्ष जी ने जिला कलेक्टर महोदय से आगामी सत्र में मत्स्य व्यवसाय को सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।
मछली व्यवसाय करने वाले सखाराम कश्यप,जीतू कश्यप, सोनू कश्यप, जय कश्यप, मुरली कश्यप, पप्पू कश्यप, मनीष कश्यप, राजेश कश्यप, बंटी कश्यप, छोटू कश्यप, रमा कश्यप, मोनू कश्यप, जमुना कश्यप, भग्गू कश्यप, किशोर कश्यप, काशीराम कश्यप, श्याम कश्यप, संजू कश्यप, अरविंद कश्यप, मनोज कश्यप, सौरभ कश्यप, राजू कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, मुन्ना कश्यप,राज कश्यप सहित सभी ने जिला भाजपा के प्रति आभार व्यक्त किया है।