सिवनी में एक ऐसा गांव जहां पेयजल समस्या के चलते युवाओं की नहीं होती शादी – अधिकारियों ने किया समाचार का खण्डन

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read
seoni news | सिवनी न्यूज़ | सिवनी समाचार

सिवनी: कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सिवनी द्वारा समाचार पत्रों में ”एक ऐसा गांव जहां पेयजल समस्या के चलते युवाओं की नहीं होती शादी” शीर्षक से प्रकाशित समाचार खण्डन जारी किया.

उन्होंने बताया है कि जिले के विकासखण्ड घंसौर के ग्राम पंचायत अगरिया खुर्द के ग्राम अगरिया कलॉ की वर्ष 2011 के अनुसार जनसंख्या 607 है। वर्तमान जनसंख्या लगभग 750 है। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में ग्राम अगरिया कलॉ में 03 हैण्डपंप स्थापित है।

01 हेण्डपंप पर्याप्त पानी दे रहा है। 02 हैण्डपंप आंशिक पेयजल प्रदाय कर रहे हैं। ग्राम में 02 शासकीय कूप भी हैं, जिनमें निस्तार हेतु पर्याप्त पानी की उपलब्धता है।

दिनांक 04.05. 2024 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम में 01 नग नलकूप खनित किया गया। जिसमें अच्छी जलआवक क्षमता प्राप्त हुई दिनांक 06.05.2024 को उक्त नलकूप में 02 एच.पी.की सिंगलफेस मोटरपंप डालकर स्पॉट पर जलप्रदाय सुनिश्चित कर दिया गया है।

ग्राम अगरिया खुर्द एवं विकासखण्ड घंसौर के समस्त ग्राम जलनिगम द्वारा क्रियांवित की जा रही पायली समूह योजना में शामिल है। जिसका कार्य प्रगतिरत है।

इस प्रकार वर्तमान में 01 पर्याप्त क्षमता के हैण्डपंप, 02 आंशिक क्षमता के हैण्डपंप एंव 02 कूप, 01 सिंगलफेस मोटर पंप के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

Share This Article
Follow:
Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *