Homeसिवनीसिवनी: महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, महिला की पहचान...

सिवनी: महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, महिला की पहचान ना हो पाना बनी परेशानी, जांच में जुटी पुलिस

Seoni: Sensation in the area due to the discovery of the woman's body, the problem of not being able to identify the woman, the police engaged in the investigation

Date:

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम महुआटोला और मुंगवानी के पास सड़क के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद से ही आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

जब किसी महिला के शव मिलने की जानकारी धनोरा पुलिस को मिली तब धनोरा पुलिस तुरंत ही अज्ञात शव के पास पहुंची और पंचनामा बनाकर अज्ञात शव को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा पहुंचाया, शव का पोस्जटमार्हांटम होने के बाद ही कुछ जानकारी सामने आ सकती है.

शव बरामद होते ही जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शव की जानकारी मिलने के बाद पंचनामा बनाया गया फिर नजदीकी स्वास्थ केंद्र में आगे की कार्यवाही के लिए शव को ले आया गया , इसके बाद से ही पुलिस उस मृत महिला के विषय में स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुटी रही.

हालाँकि अभी तक बहुत कोशिश करने के बाद भी पुलिस को उक्त महिला के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल सकी. शव का पंचनामा बनाते समय देखा गया था की महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी थे, हालांकि अब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा.

Web Title: Seoni: Sensation in the area due to the discovery of the woman’s body, the problem of not being able to identify the woman, the police engaged in the investigation

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related