Homeसिवनीसिवनी: बलात्कार का आरोपी परसराम सनोडिया हुआ गिरफ्तार, भाजपा समर्थित जनपद पंचायत...

सिवनी: बलात्कार का आरोपी परसराम सनोडिया हुआ गिरफ्तार, भाजपा समर्थित जनपद पंचायत सदस्य का पति है परसराम सनोडिया

Seoni: Rape accused Parasram Sanodiya arrested, Parsram Sanodiya is the husband of BJP-backed Janpad Panchayat member

Date:

सिवनी: जनपद पंचायत सिवनी के वार्ड क्र 10 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति परसराम सनोडिया को लखनवाड़ा पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात रहे कि 2 अगस्त को प्रताडि़त आदिवासी महिला ने शिकायत की थी कि परसराम सनोडिया ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं।

मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद परसराम के खिलाफ लखनवाड़ा थाना अंतर्गत धारा 376 व एससी एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी ने बताया कि बलात्कार के मामले में आरोपी परसराम सनोडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात रहे कि पीडि़ता ने अपनी शिकायत में गिरफ्तार परसराम के अलावा उनकी पत्नि पर भी बलात्कार के दौरान सहयोग करने की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक जनपद पंचायत सदस्य वार्ड क्र 10 के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related