Homeसिवनीसिवनी: 13 डब्बों की ट्रेन चलने से खुश हुए लोग, लगातार चल...

सिवनी: 13 डब्बों की ट्रेन चलने से खुश हुए लोग, लगातार चल रहा ब्राडगेज ट्रेक का निरीक्षण

Seoni: People were happy with the running of 13-coach train, continuous inspection of broad gauge track

Date:

सिवनी/भोमा।  बड़ी रेलगाड़ी को पटरी पर दौड़ाने के लिए भोमा से चौरई के बीच ट्रेक तैयार हो गया। पटरियों की सुरक्षा को परखने के लिए कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह स्पेशल ट्रेन से भोमा पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद अधिकारियों का काफिला 20 किमी के ट्रेक का जायजा लेने ट्रालियों से सिवनी निकला। जबकि खाली ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

सिवनी नगर से होते ट्रेन जैसे-जैसे आगे बढ़ी लोगों को यात्री ट्रेन के डिब्बे देख खुशी की लहर भी छा गई। लोगों ने ट्रेन का जहां वीडियो बनाया तो कोई लोग डब्बे गिनते नजर आए।

सिवनी से भोमा के बीच पटरियों की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद अगले दिन सिवनी से चौरई तक 34 किमी के ट्रेक का अधिकारी निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी को कोई खामी नहीं मिली, तो जल्द ही इस ट्रेक पर छिंदवाड़ा से मंडला नैनपुर के बीच रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही हैं, लेकिन यह तभी हो सकेगा जब संचालन से जुड़े शेष बचे निर्माण कार्य समय पर पूरे हो जाएं।

लोगों का इंतजार हुआ खत्म- 

1 नवंबर 2015 को नैरोगेज ट्रेन को अमान परिवर्तन के लिए बंद कर दिया गया था।लंबे समय चल रहे व विलंब के चलते ब्राडगेज निर्माण कार्य खर्च लगभग दो गुना हो चुका है।करीब 700 करोड़ रुपये की परियोजना पर पूरा होते होते 1300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालाकि शहर व जिलेवासियों का बड़ी रेल का सपना जल्द पूरा होता दिखाई दे रहा है।परीक्षण के लिए रेल लाइन पर लगातार दौड़ रही

हाइस्पीड ट्रेनों को देखते हुए रेलवे विभाग ने आम लोगों व ट्रेक के आसपास रहने वालों से रेलवे लाइन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखने की चेतावनी दी है।साथ ही किसी भी व्यक्ति को प्लेटफार्म में टहलना, अनाधिकृत रूप से लाइन पार करना, लाइन के ऊपर बैठना, पशुओं को लाइन के पास चराने से मना किया गया है।

सीआरएस के लिए रेलवे ट्रैक तैयार हो चुका है लेकिन स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य तेजी से कराएं जा रहे हैं, जिन्हें पूरा होने में अभी कुछ माह और लग सकते हैं।

आज कई घंटे चलेगा निरीक्षण – 

11 मार्च को सुबह 8 बजे सीआरएस स्पेशल रेल से भोमा से सिवनी रेलखंड का निरीक्षण करीब सात घंटे तक चलेगा। रेल की पटरियों (ट्रेक) का बारीकी से निरीक्षण होगा। कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी का दल करीब आधा दर्जन रेलवे ट्रालियों से रेल पटरियों की जांच करेगा।

दोपहर करीब डेढ़ बजे सिवनी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद दल ट्राली से पीपरडाही (चौरई) जाएगा। 12 मार्च शनिवार को सुबह 10 बजे निरीक्षण दल चौरई पहुंचेगा और चौरई में खड़े सीआरएस स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करेंगा।

स्पेशल ट्रेन में लगभग 15 डिब्बे हो सकते हैं।चौरई तक निरीक्षण करने के बाद दल छिंदवाड़ा होते हुए वापस लौटेगा, जो अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजेगा, जिसे बाद रेलवे बोर्ड से भोमा से चौरई रेलखंड पर मालगाड़ी, सवारी गाड़ी के परिचालन पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related