Homeसिवनीसिवनी : 2 FIR की होम डिलीवरी, लॉकडाउन का उल्लंघन करते CCTV...

सिवनी : 2 FIR की होम डिलीवरी, लॉकडाउन का उल्लंघन करते CCTV में कैद

Date:

सिवनी (SEONI NEWS) : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सिवनी शहर में 02 FIR की होम डिलीवरी 26 अप्रैल 2020 को की गयी कार्यवाही

सिवनी (SEONI NEWS) : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सिवनी शहर में 02 FIR की होम डिलीवरी 26 अप्रैल 2020 को की गयी कार्यवाही

कोरोना वायरस की संक्रामकता को देखते हुए जिले में दिनांक 21 मार्च 2020 से 03 मई 2020 तक लॉक डाउन घोषित किया गया है जिसमें नागरिकों से घर पर ही रहने की अपील की गई है , लेकिन प्रायः देखा जा रहा है कि कुछ नागरिकों के द्वारा लॉक डाउन का पालन नहीं किया जा रहा है l

इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने दिनांक 05 अप्रैल 2020 से संपूर्ण शहर एवं आसपास की निगरानी कैमरों की मदद से चालू कर दी है । कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाये जाने पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी करते हुए दिनांक 26 अप्रैल 2020 को 02 प्रकरण दर्ज किया गया l प्रकरण में मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22 एमके 2950 एवं एमपी 22 एमके 0459 में लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से 3 लोगों को बैठाकर के घूमते हुए कैमरा में दिखाई दे रहे थे l

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इनके विरुद्ध धारा 188 भादवि के अंतर्गत एफ आई आर पंजीबद्ध कर एफ आई आर की होम डिलीवरी की गई है। आप सभी से अपील है कि आप अनावश्यक घरों से निकलकर बाहर न निकलें और इस प्रकार की होम डिलीवरी से बचें। पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। जनहित में जारी l
सिवनी पुलिस

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...