Homeसिवनीसिवनी कलेक्टर डॉ फटिंग ने टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान तथा दस्तक अभियान...

सिवनी कलेक्टर डॉ फटिंग ने टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान तथा दस्तक अभियान के क्रियांवयन की कार्य योजना को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Date:

सिवनी : सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सोमवार 28 दिसम्बर को स्वास्थ विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड-19 प्रतिरोधी टीके के टीकाकरण की पूर्व तैयारियों, पल्स पोलियो अभियान तथा दस्तक अभियान के क्रियांवयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने शासन से प्राप्त होने वाले कोविड प्रतिरोधी टीके के व्यवस्थित टीकाकरण कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूर्व से टीकाकरण स्थल के चयन तथा मानव संसाधन सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकासखण्डवार कंट्रोलरूम के गठन तथा दवाईयों के स्टोरेज आदि की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

सिवनी कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा आगामी 17 जनवरी से प्रारंभ हो रहे पल्स पोलियों अभियान में 0 से 5 वर्ष के शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की कार्ययोजना हेतु आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु विकासखण्ड स्तर तक माईक्रो प्लान बनाकर क्रियांवित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए विद्यालयों में रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, दीवार लेखन, संगोष्ठी आदि प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तरह 11 जनवरी से प्रारंभ हो रहे दस्तक अभियान की भी कार्ययोजना की समीक्षा कर सर्वेक्षण दल की प्रत्येक घर में दस्तक देकर बच्चों में कम वजन, हिमोग्लोबिन की कमी तथा कुपोषण का चिन्हांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा भ्रूण परीक्षण की रोकथाम को लेकर भी स्वास्थ्य अधिकारियों को सोनोग्राफी लैब संचालकों को प्रतिदिन ऑनलाईन जानकारी अपलोडिंग किए जाने के निर्देश दिए जाने के साथ ही जिलास्तर पर जाँच दल का गठन कर औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...