Homeसिवनीसिवनी: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाईन प्रतियोगिता का पुरस्कार...

सिवनी: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाईन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 30 दिसम्बर को

Date:

सिवनी : उपसंचालक  सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग सिवनी द्वारा दिव्यांगजनों के ऑनलाईन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए-(एकल वादन, एकल गायन, चित्रकला एवं रंगोली) दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए (एकल वादन, एकल गायन, भाषण), श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के लिए (चित्रकला, रंगोली, एकल डांन्स), मानसिकबाधित दिव्यांगजनों के लिए (चित्रकला, रंगोली, एकल डॉन्स, एकल वादन, एकल गायन) दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाईन दिव्यांगतावार एवं आयुवर्गवार (आयु 5-14, आयु 14-18 एवं आयु 18 वर्ष से अधिक) प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण सिवनी वीरेश सिंह बघेल ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर ऑनलाईन प्रतियोगिता मे शामिल हुए है उनका शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त निर्णायक मण्डल का गठन कर परिणाम घोषित किये गये है, जिन्हे आगामी 30 दिसम्बर 2020 को बाहुबली लॉन सिवनी में कलेक्टर महोदय के करकमलों से प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तृतीय एवं सात्वांवना पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण किया जावेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे द्वारा सभी प्रतिभागी दिव्यांगजनों से उपस्थिति की अपील की गई है।  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...