Homeसिवनीसिवनी: मातम में बदला होली पर्व, 13 वर्षीय बालक की मौत; मृत...

सिवनी: मातम में बदला होली पर्व, 13 वर्षीय बालक की मौत; मृत बालक को छोड़ भागे…

Date:

सिवनी, बरघाट (एस.शुक्ला): सिवनी जिले के धारनाकला के समीपी ग्राम नान्दी टोला मे तेज रफ्तार वाहन मारुति वैगन आर के पलटने के कारण घटना स्थल पर तेरह वर्षीय बालक उज्जवल चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई.

उल्लेखनीय है की आगरवाडा ग्राम के ही दो युवको के द्वारा अपने वाहन कृमाक MH 31 FA 8357 मे बिठाकर नान्दी की ओर आ रहे थे, वहां की रफ़्तार तेज होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर रोड के किनारे बुरी तरह पलट गया.

वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी की वाहन मे बैठा बालक गेट के काँच के बाहर फिका गया और सिर मे भारी चोट लगने के कारण मौके पर ही बालक की मौत हो गई.

मृतक बालक को छोडकर भागे युवक

घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने बताया की वाहन मे सवार दोनो युवक घटना घटित होने के बाद घटना स्थल से बच्चे को छोडकर भाग निकले. मौके पर सैंकड़ों की तादाद मे उपस्थित लोगो ने बताया की कार की रफ्तार अत्यधिक ज्यादा थी और यही कारण है की कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे जा पलटी और बच्चे की मौत हो गई.

मातम मे बदल गया होली का पर्व

ग्राम आगरवाडा के लोगो ने बताया की मृतक बालक उज्जवल चौधरी बालकराम चौधरी का एकलोता पुत्र था जिसे गांव और पड़ोस के ही रहने वाले युवको ने होली पर्व मे अपने वाहन मे बैठाकर लाये थे जो अपने घर के किनारे ही खेल रहा था और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

एकलौते पुत्र की मौत से बेहोश हुऐ माता पिता

यहा यह भी उल्लेखनीय है की अपने एकलोते पुत्र की मौत की खबर पाते ही माता पिता का बुरा हाल था और वे इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाये और घटना स्थल पहूचने के पहले ही बेहोश हो गये मृतक बालक को चाचा तथा रिश्तेदारो के द्वारा वाहन मे रखा गया तथा पुलिस की समझाईस के बाद बालक के शव को वाहन मे रखकर बरघाट ले जाया गया.

घंटो बना रहा माहोल

तेरह वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत के बाद लगातार घंटो तक माहोल बना रहा और बच्चे के शव को गोद मे लिये परिवार की महिलाये रोते बिलखते घटना स्थल पर बैठी रही साथ ही उन दोनो युवको जिन्होने वाहन मे बच्चे को लेकर आये थे उनके प्रति आक्रोश बढता गया चूकि दोनो युवक घटना घटित होने के बाद घटना स्थल से कुछ लोगो के साथ अभद्रता से पेश आने के बाद मौके से फरार हो गये

यहा यह बताना भी लाजिमी है बरघाट थाना प्रभारी की सूझ बूझ से घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया था जिन्होने बच्चे के शव को एवं परिवार के सदस्यो को समझाईस देते हुऐ वाहन मे बिठाया तथा कार्रवाई का आश्वासन भी दिया

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related