Homeसिवनीसिवनी में दिनदहाड़े हुई लूट: बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों का हो...

सिवनी में दिनदहाड़े हुई लूट: बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों का हो रहा उपयोग, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर कार्यवाही कब?

Seoni News: Daylight robbery in Seoni: Vehicles without number plates are being used, when will action be taken on vehicles without number plates?

Date:

सिवनी: सिवनी जिले का नाम पहले तो कभी लूटपाट जैसी घटनाओ में नहीं आता था पर अब आए दिन लूट की घटनाओं में सिवनी जिले के नाम आने लगा है. बीते दिन भी एक घटना प्रकाश में जहाँ एक युवक की आँखों में मिर्च पाउडर झोक्कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया .

इससे पहले भी की ऐसी घटनाए प्रकाश में आई है जिसमे बाइक स्वर युवकों द्वारा चलते फिरते नागरिकों के हाथों से मोबाइल छीनकर भाग जाना तो कभी महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग जैसी घटनाए भी हुई है. इन सबसे सबसे कॉमन बात यही रही की लूट करने वाले लोग दो पहिया वहान द्वारा लूट करते है.

बीते दिन हुई लूट की घटना में भी एक बिना नंबर प्लेट के वहां का उपयोग किया गया था, पुलिस प्रशासन द्वारा जब सिवनी जिले में लूट की ऐसी घटनाए प्रकाश में आने लगी थी उसी समय से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्यवाही की गयी होती तो शायद इन घटनाओं पर अंकुश लग सकता था .

और यदि पुलिस प्रशासन द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्यवाही की भी गयी हो तो इसकी जानकारी अभी तक मीडिया में नहीं है. हालाँकि पुलिस प्रशासन किसी न किसी रूप में इन लूटपाट करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए कुछ ना कुछ कार्यवाही तो कर ही रहा होगा पर सवाल यही है कि इन बिना नंबर प्लेट वाले वाहनो को नजरअंदाज करना भी प्रशासन की एक प्रकार से चूक ही है.

युवक की आँखों में मिर्च पाउडर डालकर की गयी लूट, आप भी रहे सतर्क और सावधान

Seoni Loot News
Seoni News: दिनदहाड़े लूट के लिए युवक की आंखों में डाली मिर्च, एसपी बंगले और सांसद ढाल सिंह बिसेन के घर के नजदीक हुई लूट

बीते दिन नगर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित 33 वर्षीय युवक से दो अलग अलग बाइक में आए 4 लोगों ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे युवक की आंख में लाल मिर्च पाउडर डालकर उसके पास रखे रुपए लूट लिए। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दो युवक फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव कुल्हाडे पिता स्वर्गीय अशोक कुल्हाडे (33) शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे अपनी बाइक से फ्लिपकार्ट ऑफिस से 3 लाख व अन्य जगह से कुछ रुपए सहित लगभग 5 लाख साथ लेकर बाइक से एक्सिस बैंक जा रहा था।

जब वह बारापत्थर क्षेत्र स्थित सांसद ढाल सिंह बिसेन के बंगले के पास से गुजर रहा था। तभी एक बाइक में सवार दो लोगों ने गौरव को कट मारा जिससे उसकी गाड़ी लड़खड़ा गई। तभी उन्होंने गौरव की आंख में पीसी लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया।

आंख में अत्यधिक जलन होने के साथ ही गौरव वही समीप बेदी सरदार की बिल्डिंग की ओर पहुंचा। जहां से कुछ लोग निकले और बाइक चालक को पकड़ा।

उसके पीछे भी दो और अन्य लोग बाइक में लुटेरे के साथी बताए जा रहे हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस में इस मामले की जांच जारी है।

आंख में डली मिर्च की जलन से परेशान युवक को लोगों ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर शिववेदी ने उपचार किया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related