Homeसिवनीसिवनी: जीजा ने साले की कर दी हत्या, डूंडासिवनी पुलिस की तत्परता...

सिवनी: जीजा ने साले की कर दी हत्या, डूंडासिवनी पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

Seoni News: Brother-in-law murdered brother-in-law, accused arrested with the promptness of Doonda Seoni police

Date:

सिवनी। शहर सीमा से लगे आईटीआई आमाझिरिया के निकट एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही डूंडासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया के नीचे शव को बरामद कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं इस मामले में जीजा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साले की हत्या करने का मामला सामने बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई चूनाभट्टी ग्राम पंचायत छिड़िया पलारी निवासी करण पिता विष्णु (27) को उनके जीजा कैलाश (24) निवासी बिलखटा भीमगढ़ ने मंगलवार को सुबह अपने साले को घर से बुलाकर आसपास कहीं ले गया।

जहां जीजा ने मौका पाकर अपने साले की हत्या कर पुराने बाईपास सड़क मार्ग के किनारे स्थित पुलिया के नीचे फेंक दिया। 2 दिन तक करन जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो उठे और बुधवार को डूंडासिवनी थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related