Homeसिवनीसिवनी: SPL में बॉयज क्लब ने 6 विकेट से हराया सुपर किंग्स...

सिवनी: SPL में बॉयज क्लब ने 6 विकेट से हराया सुपर किंग्स को, SPL मंच पर नारी सम्मान रथ लेकर पहुंची सिवनी महिला पुलिस की टोली

बॉयज क्लब ने 6 विकेट से हराया सुपर किंग्स को, शाईनिंग विल्स पहुंची सुपर सिक्स में, वी फाइटर के अमन ने मारा अर्धशतक, SPL मंच पर पहुचीं नारी सम्मान रथ लेकर सिवनी महिला पुलिस की टोली

Date:

सिवनी : सिवनी प्रीमियर लीग के 8 वे दिन आयोजन के सम्बंध में जानकरी देते हुए संयोजक क़ाबिज़ खान ने बताया कि बीते दिन की तरह आज भी 4 रोमांचक मैच हुए साथ ही महिलाओं की सुरक्षा का मैसेज लेकर महिला पुलिस की टोली spl मंच पहुँची ओर उपस्थित सभी दर्शकों और खिलाड़ियों को महिला सुरक्षा की शपत दिलाई। ग्राउंड में मौजूद समस्त क्रिकेट प्रेमी दर्शक खिलाड़ियों ने नारी सम्मान की प्रतिज्ञा ली।

उपाध्यक्ष अखिलेश खेड़ीकर ने बताया कि आज का पहला मुकाबला वेर्टन्स वर्ग में सिवनी सुपर किंग और सिवनी बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें सिवनी सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवनी सुपर किंग 67 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयज क्लब यह मैच 6 विकेट से जीत गई।

SPL में ओपन वर्ग के तीसरे दिन का पहला मुकाबला ओपन वर्ग में वी फाइटर बंडोल और विल्स साइनिंग के बीच खेला गया टॉस जीतकर वी फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए वी फाइटर ने 10 ओवरों में 123 रन बनाए जिसमें ओपनर बल्लेबाज अमन ने शानदार 57 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी शाइनिंग विल्स ने यह मैच 7 ओवरों में जीत लिया विल्स शाइनिंग की ओर से सर्वाधिक 47 रन मोनू मुजम्मिल ने बनाए उनका साथ देते हुए राजा ने 40 रन की पारी खेली।

आज का दूसरा मुकाबला ओपन वर्ग में यंग हीरो छपारा और पैंथर क्लब के मध्य खेला गया टॉस जीतकर पेंथर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 10 ओवरों में 65 रन में सिमट गई यंग हीरो छपारा की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए अजय ने 3 विकेट प्राप्त किए लक्ष्य का पीछा करने उतरी छपारा ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया ।

आज का तीसरा मुकाबला ओपन वर्ग मैं यंग हीरो छपारा और विल्स शाइनिंग के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर शाइनिंग विल्स के कप्तान बंटी सराठे ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए विल्स शाइनिंग ने 10 ओवरों में 113 रन बनाए सर्वाधिक रन बंटी सराठे ने सर्वाधिक 34 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग हीरोज़ छपारा मात्र 10 ओवरों में 70 रन बना पाई विल्स शाइनिंग जीत कर लीग मुकाबलों में प्रवेश किया।।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related