सिवनी सहित MP के इन जिलों में अलर्ट जारी बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

Date:

भोपालः भोपाल सहित मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था. 

इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी – शहडोल (Shehdol) और होशंगाबाद (Joshangabad) संभाग समेत रीवा (Rewa), सतना (Satna), छिंदवाड़ा (Chhindwara), सिवनी (Seoni), दमोह (Damoh), सागर (Sagar), रायसेन (Raisen), सीहोर (Sehaore), भोपाल (Bhopal), गुना (Guna), दतिया (Datia) और भिंड (Bhind) जिले में ओले गिरने की संभावना जताई है.

इन सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.

भोपाल (Bhopal), सागर (Sagar), रायसेन (Raisen), सीहोर (Sehore) जिले के कई स्थानों पर आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी. 

20 फरवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड 

दरअसल, पूर्वी हवा की ट्रफ के चलते बंगाल की खाड़ी में लगातार नमी बनती जा रही है, जिसका असर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पर भी हो रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 17 से 19 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा. जबकि 20 फरवरी के बाद से प्रदेश के तापमान में गिरावट होगी, ऐसे में ठंड का असर अभी जाने वाला नहीं है. सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड का असर रहता है. हालांकि अभी दोपहर के तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है. पिछले एक हफ्ते से मौसम इसी तरह का बना हुआ है.

उत्तर की तरफ से आने वाली हवाओं से बढ़ेगी ठंड 

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उत्तर में नए पश्चिमी विक्षोब बनने के चलते 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं. ऐसे में उत्तर की तरफ से आने वाली हवाओं को चलते प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा. यानि फरवरी के महीने में प्रदेश के लोगों को अभी ठंड से जल्दी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आते हैं. 

यह भी पढ़े : सिवनी : 24 घंटे में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

यह भी पढ़े : सिवनी सहित मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी | MP WEATHER NEWS

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related