Homeसिवनीसिवनी जिले में मनरेगा अंतर्गत 102908 श्रमिकों को मिला रोजगार

सिवनी जिले में मनरेगा अंतर्गत 102908 श्रमिकों को मिला रोजगार

Date:

सिवनी : कोरोना वायरस के वैश्विक संकट के समय जहाँ जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से आमजनों सुरक्षा हेतु इसकी रोकथाम की दिशा में कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता हेतु जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाहियां की गई हैं।

इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन द्वारा बुधवार 6 मई तक की अवधि में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तहत सभी विकासखण्डों के 1 लाख 2 हजार 908 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं । जिससे इन मजदूरों के परिवारों को आर्थिक संबंल मिला है ।

कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार जिले के मजदूरों को उनके ग्राम में ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाकर मनरेगा तहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं तथा भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार मनरेगा में जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा सिंचाई के कार्यों को प्राथमिकता देकर जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

शासन के निर्देशानुसार मनरेगा मजदूरी दर 190 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। मनरेगा तहत संचालित कार्यो में सोशल डिस्टेंसिंग तथा सतत् रूप से हेण्डवॉस सहित अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाया जा रहा है । सभी मजदूरों को मास्क एवं गमछा लगाने के निर्देश दिए गए है।

जनपद पंचायत बरघाट के 90 ग्राम पंचायतों में 13252, जनपद पंचायत छपारा के 54 ग्राम पंचायतों की 13121, जनपद पंचायत धनौरा के 47 ग्राम पंचायतों की 6395, जनपद पंचायत घंसौर के 77 ग्राम पंचायतों की 11450, जनपद पंचायत केवलारी की 78 गाम पंचायतों के 18320, जनपद पंचायत कुरई 62 ग्राम पंचायतों की 12073, जनपद पंचायत लखनादौन की 108 ग्राम पंचायतों के 13391 एवं जनपद पंचायत सिवनी की 129 ग्राम पंचायतों के 14906 श्रमिक कार्यरत हैं। इस प्रकार जिले की कुल 645 ग्राम पंचायत में कुल 102908 श्रमिक कार्यरत हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related