Homeसिवनीसिवनी नगरपालिका चुनाव: भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हुए 6 वर्षों...

सिवनी नगरपालिका चुनाव: भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हुए 6 वर्षों के लिए निष्कासित

Seoni Municipal Elections: Those who contested against BJP expelled for 6 years

Date:

सिवनी: सिवनी नगरपालिका परिषद के संपन्न हो रहे चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के घोषित अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्व पार्टी अनुशासनहीनता का परिचय देते हुए कुछ वार्डो मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड रहे है।

ऐसे अनुशासनहीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी के संविधान के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने अनुशासनहीनता की कार्यवाही की।

कार्यवाही करते हुए उन्हे पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

6 वर्षों के लिए भाजपा से हुए निष्काषित

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव मे सिवनी नगरपालिका के विवेकानंद वार्ड से चुनाव लड रही भाजपा कार्यकर्ता श्रीमति बीना अग्रवाल, आजाद वार्ड से श्रीमति तुलसा कश्यप् किदवई वार्ड से श्री रवि हनुमंते, सीव्ही रमन वार्ड से राजेश साहू, श्री रामलाल राय, श्री राधेश्याम देशमुख, महावीर वार्ड से श्रीमति वंदना बैस, मेजर ध्यानचंद वार्ड से चंदन जैन, टैगोर वार्ड से श्रीमति ज्योति अशोक अकेला,महामाया वार्ड से श्रमीति हेमलता सनोडिया, शास्त्री वार्ड से श्रीमति सरिता कृष्णनंदन श्रीवास्त्री इन सभी को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related