Homeसिवनीसिवनी: माँ ने अलग अलग समय पर अलग अलग स्थानों पर दिया...

सिवनी: माँ ने अलग अलग समय पर अलग अलग स्थानों पर दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Date:

सिवनी। नवजात जुड़वा बच्चों के जन्म को लेकर जिले में अलग हटकर घटना घटी। नवजात बच्चों का जन्म प्रायः एक साथ ही व एक ही जगह पर होता है। वह चाहे घर पर हो या फिर अस्पताल।

विकासखंड केवलारी के गांव रुमाल में नवजात बच्चे के जन्म में एक अजीब तरह से सहयोग हुआ। गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पेट में पल रहे नवजात शिशुओं के जन्म में एक का जन्म केवलारी अस्पताल में हुआ तो वही दूसरे का जन्म केवलारी अस्पताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय सिवनी के कबीर वार्ड डूंडासिवनी चौक में एंबुलेंस में ही हो गया। यह घटना रविवार को सुबह हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रुमाल में पड़ोस में रहने वाली फूलवती भाई धुर्वे ने बताया कि घर में 35 वर्षीय सुनीता बाई पति जागेश्वर उईके को शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे प्रसव पीड़ा हुई।

तब सुनीता को गांव रुमाल के अस्पताल में रात को 3:00 बजे ले जाया गया यहां मौजूद मैडम ने बताया कि सुनीता के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं और उन्होंने अपने स्तर से जांच कर केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होने की बात कही। परिजन रात्रि 3:00 बजे के बाद वे केवलारी अस्पताल पूरी तैयारी के साथ पहुंचे।

जहां रविवार की सुबह 6:00 बजे सुनीता बाई की नॉर्मल डिलीवरी के चलते जुड़वा बच्चों में पहली संतान के रूप में पुत्र हुआ। वही दूसरे बच्चे के जन्म में कुछ दिक्कतें आने पर केवलारी अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया।

जहां एंबुलेंस से सुनीता बाई साथ में पति जागेश्वर उइके व उनकी पड़ोसन फूलवती बाई धुर्वे एंबुलेंस वाहन से नवजात शिशु को गोद में लेकर निकले। इसी बीच केवलारी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सिवनी शहर की सीमा में जब एंबुलेंस पहुंची तभी कबीर वार्ड डूंडासिवनी चौक में सुनीता ने दूसरे नवजात शिशु पुत्री को जन्म दिया।

डूंडासिवनी चौक में ही एंबुलेंस को खड़ी कर साथ मौजूद फूलवती बाई ने नवजात शिशु की साफ-सफाई कर उसे सूखे कपड़े में रखा और एंबुलेंस तुरंत जिला अस्पताल पहुंची।

यहां अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी बड़ी तत्परता से जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार शुरू कर दिया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

जागेश्वर की पहले की है तीन संतान – 

गांव रुमाल निवासी जागेश्वर उईके ने बताया कि इससे पहले उनकी तीन संतान हैं। तीनों लड़कियां हैं। वही जुड़वा बच्चे के रूप में रविवार को एक लड़का और एक लड़की के जन्म होने पर अब उनकी कुल 5 संतानें हो गई हैं।

मजदूरी करके परिवार चलाने वाले जागेश्वर उइके की तीन संतान के बाद पुत्र होने पर जहां खुशी है वहीं अब इन 5 बच्चों के लालन-पालन को लेकर उनके माथे पर हल्की चिंता भी नजर आ रही है। जागेश्वर उइके ने बताया कि उनके माता-पिता भी वर्तमान में नागपुर में हैं और वे मजदूरी करते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...