सिवनी । जिला कांग्रेस कमैटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के सिवनी विधानसभा के उम्मीदवार रहे मोहन सिंह चंदेल को गांधी चौपाल हेेतु सिवनी जिले की विधानसभा सिवनी का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
श्री चंदेल की यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश भूपेन्द्र गुप्ता प्रदेश प्रभारी गांधी चौपाल द्वारा की गयी है।
उल्लेखनीय होगा कि प्रदेेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के समस्त जिलो मे 2 अक्टूबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक गांधी चोपाल यात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो की ग्राम पंचायतो एंव गांवो मे पहुंचकर ग्रामीणो के बीच बेैठकर चौपाल लगाकर उनकी समस्याओ से रूबरू हो रहे है।
यह गांधी चौपाल कार्यक्रम प्रदेश भर मे कांग्रेस पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ किया गया है तथा इसका समापन 31 जनवरी 2023 को कि या जायेगा।
सिवनी जिला कांग्रेस पार्टी मे श्री चंदेल की सक्रियता एवं आमजनो मे उनकी बेहत्तर छबि तथा कार्यशैली को देखते हुए उन्हे सिवनी जिले मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र हेतु गांधी चौपाल का समन्वयक नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति पर उनके ईष्ट मित्रो ने उन्हे अपनी शुभकामनाऐ दी है।
Recent Comments