Homeसिवनीसिवनी: समूहो और अधिकारियों को बदनाम कर रहे शरारती तत्व!

सिवनी: समूहो और अधिकारियों को बदनाम कर रहे शरारती तत्व!

Date:

धारना कलाँ (एस के शुक्ला) सिवनी: अभी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत भी नही है इसके पूर्व ही कुछ तत्व धान खरीदी को प्रभावित करने के प्रयास मे लगे हुए और गलत तरीके से लोगो को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है.

उल्लेखनीय है केन्द्र सरकार की मशा के अनुरूप इस बार धान खरीदी की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूहो को भी सौपी जा रही है और बरघाट छेत्र से लगभग 15 पन्द्रह 16समूहो के द्वारा धान खरीदी के लिये आवेदन किया गया था.

जिसमे शासन की नीति और मापदंड के अनुसार बरघाट जनपद के अन्तर्गत जितने स्व सहायता समूह ने आवेदन किये थे सभी समूहो को खरीदी का दायित्व मिल चुका है और इस बार स्व सहायता समूहो के द्वारा खरीदी केन्द्रो मे खरीदी की शुरूआत की जायेगी

यहा यह बताना भी लाजिमी है कि पिछले सत्र मे जिले बहुत कम समूहो को धान खरीदी की जिम्मेदारी मिली थी किन्तु इस सत्र मे बरघाट विकास खंड से पन्द्रह से सोलह समूहो को धान खरीदी की जिम्मेदारी सौपी जा रही है वैसे तो बरघाट विकास खंड मे ही सैकड़ो की तादाद मे समूह संचालित है.

किन्तु इस बार धान खरीदी के लिये बरघाट से पन्द्रह सोलह समूहो के द्वारा ही धान खरीदी के लिये आवेदन लगाये गये थे और यही कारण है आवेदन कर्ता सभी समूहो को धान खरीदी की जिम्मेदारी मिल गई है फिर भी कुछ कतिपय तत्व शासन की इस नीति को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है जिसकी लोगो के द्वारा निन्दा भी की गई है

यहा यह भी उल्लेखनीय है समूहो की आड लेकर कुछ छुटभैये नेताओ के साथ कुछ तत्व भी अपनी रोटी सेकने के प्रयास मे लगे हुए है और यही कारण है कि गलत प्रचार पसार कर समूहो और लोगो को भ्रमित भी कर रहे है ताकि शासन के नियमानुसार होने वाली धान खरीदी को प्रभावित कर सके

इनका कहना
बरघाट छेत्र से जितने समूह ने आवेदन किया था उन्हे धान खरीदी की जिम्मेदारी मिलना बरघाट के लिए अच्छी बात है और आने वाले समय मे और ज्यादा महिलाओ को यह जिम्मेदारी मिले और महिलाये आत्मनिर्भर हो यही मंशा हमारी है
“गजाननद हरिनखेडे” जनपद सदस्य किसान ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष बरघाट

इनका कहना
बरघाट से लगभग पन्द्रह सोलह समूहो के द्वारा धान खरीदी कार्य के लिये आवेदन किया गया जिसमे लगभग पात्र सभी समूहो को धान खरीदी की जिम्मेदारी मिल रही है
राकेश जोलदेव” विकास खंड प्रबंधक मध्य प्रदेश दीनदयाल अन्त्योदय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बरघाट

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related