Homeसिवनीसिवनी: फिर चलने लगा अवैध कब्जों पर प्रशासनिक चाबुक, महावीर वार्ड से...

सिवनी: फिर चलने लगा अवैध कब्जों पर प्रशासनिक चाबुक, महावीर वार्ड से 2.68 करोड़ की सरकारी जमीन हुई कब्जे से मुक्त

Date:

सिवनी। नगर के महावीर वार्ड क्षेत्र स्थित सड़क किनारे रहवासियों, दुकानदारों द्वारा लंबे समय से सरकारी भूमि में कब्जा किया गया था।

मंगलवार को कब्जाधारियों के कब्जों पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्र से 40-45 लोगों का कब्जा हटाया गया।

इससे पूर्व उन्हें नोटिस दिया गया था लेकिन कब्जाधारियों ने इसे दरकिनार कर दिया था।

मंगलवार को पुलिस, राजस्व व नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे के कब्जा को जेसीबी मशीन की मदद से मुक्त कराया गया।

कब्जा हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक भी ना चली

तहसीलदार पीयूष दुबे ने बताया कि महावीर वार्ड स्थित महावीर व्यामशाला से जैन मंदिर रोड में सड़क के दोनों तरफ व्यापक कब्जा हो चुका था। इस मामले की शिकायत नागरिकों द्वारा की गई थी।

मंगलवार को क्षेत्र से लगभग 2000 वर्ग मीटर पर कब्जाधारियों ने अपना कब्जा लंबे अरसे से जमा रखा था जिसे मुक्त कराया गया है। कब्जा किए गए सरकारी जमीन की कीमत लगभग 2.68 करोड़ रुपए आंकी गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related